फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robber robbed from Mahavir Chowk

महावीर चौक से दबोचा लुटेरा

Wed, 08 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Robber robbed from Mahavir Chowk
महावीर चौक से दबोचा लुटेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के महावीर चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से तमंचा-कारतूस के साथ ही शहर क्षेत्र में दो वारदातों में लूटे गए मोबाइल फोन व नगदी भी बरामद की गई है।

सिविल लाइंस थाना पुलिस बुधवार दोपहर शहर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि इसी दौरान महावीर चौक पर चेकिंग कर रहे एसआई प्रवेश कुमार ने संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को पकड़ा। युवक की तलाशी लिए जाने पर उसके पास से तमंचा, कारतूस, एक मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया युवक रवि निवासी गांव तेजलहेड़ा है, जिसने पूछताछ में शहर में लूट की दो घटनाओं का खुलासा किया है। इनमें से एक आर्यसमाज रोड पर 15 मार्च को हुई थी, जिसमें विकास नामक युवक से मोबाइल फोन लूटा गया था। वहीं, 20 मार्च को सरकुलर रोड पर सचिन नामक युवक से नगदी लूटी गई थी। दोनों घटनाओं का लूटा गया मोबाइल फोन व नकदी आरोपी रवि से बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी का नाम अहरोड़ा जानसठ निवासी नीशू बताया, जिसके साथ वह लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि नीशू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed