फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways needs more than 70 drivers, apply now

Muzaffarnagar News: रोडवेज को 70 से ज्यादा चालकों की जरूरत, आवेदन करें

Sun, 05 Oct 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Roadways needs more than 70 drivers, apply now
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो चालकों की कमी से जूझ रहा है। विभाग को 70 से ज्यादा चालकों की जरूरत है। चालक की कमी के कारण दूरदराज जाने वाली तीस बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कैंप लगाने के बाद भी डिपो को उम्मीद के अनुसार चालक नहीं मिल रहे हैं। पिछले छह माह में 45 नए चालकों की ही भर्ती हो पाई है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर डिपो में परिवहन निगम की 200 व अनुबंधित 41 बसें है, जो रोजाना आसपास के जनपदों के साथ ही दूर दराज जनपदों व प्रदेशों में यात्रियों को लेकर रवाना होती है। मुजफ्फरनगर डिपो को इन बसों का सही प्रकार से संचालन करने के लिए लगभग 70 चालकों की जरूरत हैं। चालकों की कमी से परेशान परिवहन निगम अधिकारी आए दिन विभिन्न कस्बों में कैंप लगाकर चालकों की भर्ती कर रहे हैं, इसके बाद भी परिवहन निगम अधिकारियों को उम्मीद के अनुसार चालक नही मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इन रूट पर बसों का संचालन प्रभावित
वर्तमान में दिल्ली-ऋषिकेश, दिल्ली-देहरादून, हल्द्वानी, काठगोदाम, लखनऊ, करनाल, टनकपुर आदि दूर दराज के स्थानों पर जाने वाली लगभग तीस रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसका मुख्य कारण चालकों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद एनसीआर में होने के कारण सहारनपुर डिपो से ज्यादा पैसा नए चालकों को दे रहा है लेकिन इसके बाद भी नए चालक नहीं मिल रहे हैं। नए चालकों की भर्ती के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। -प्रभात कुमार सिन्हा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed