फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways buses running on old tires, fear of accidents

पुराने टायरों पर दौड़ रही रोडवेज बसें, हादसों की आशंका

Wed, 15 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses running on old tires, fear of accidents
मुजफ्फरनगर डिपो के वर्कशॉप में खराब खड़ी रोडवेज की बसें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुराने टायरों पर दौड़ रही रोडवेज बसें, हादसों की आशंका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोडवेज की बसें पुराने टायरों पर दौड़ रही हैं। ऐसे में हादसा होने की आशंका बनी रहती है। डिपो में संसाधनों की कमी के चलते बेडे़ की तमाम बसें सड़क पर नहीं चल पा रही हैं। रोजाना करीब 35 बसें मरम्मत के लिए खराब स्थिति में वर्कशाप में खड़ी रहती हैं।
कोरोना काल के दौरान परिवहन निगम की बसों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ा है। पहले कम यात्री निकले, बाद में सभी राज्यों में बसों का संचालन नहीं हुआ। ऐसे में परिवहन निगम की आय भी आधी रह गए। इस स्थिति में परिवहन निगम में बसों के मेंटीनेंट के लिए आवश्यक सामान की कमी होती गई। स्थानीय डिपो में वर्तमान में सबसे अधिक कमी टायरों की है। बेडे़ में निगम की 141 बसें हैं। जिनमें से आधे से अधिक बसों के टायर काफी खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन

काफी समय से यहां विभाग से टायर उपलब्ध नहीं कराए हैं। ऐसे में बसें पुराने जर्जर टायरों पर ही दौड़ रही हैं। जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। हालांकि अफसरों ने बसों की अधिकतम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर रखी है। टायरों के अलावा इंजन और अन्य सामान की कमी के कारण डिपो की आधी बसें ही मार्गों पर चल रही हैं। रोजाना करीब 35 बसें डिपो में खराब खड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशाप के वरिष्ठ फोरमैन सुभाष चंद का कहना है कि टायरों की भारी कमी चल रही है, हालांकि अब सहारनपुर से टायर आ रहे हैं। बाकी सामान बाजार से भी खरीद कर बसों में लगाया जा रहा है। फिटनेस चेक करके ही बसों को डिपो से बाहर निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed