{"_id":"60256e7b8ebc3ee960756c43","slug":"roadways-bus-stand-to-be-built-on-yogpura-road-muzaffarnagar-news-mrt5248847192","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगपुरा रोड पर बनेगा रोडवेज का बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगपुरा रोड पर बनेगा रोडवेज का बस स्टैंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगपुरा रोड पर बनेगा रोडवेज का बस स्टैंड
बुढ़ाना। नगर पंचायत बुढ़ाना संगठित विकास योजना के तहत कस्बे के योगपुरा रोड पर बनने वाले रोडवेज बस स्टैंड की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। विभाग के अधिकारियों ने अन्य अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल पर जाकर प्रस्तावित ले-आउट प्लान का निरीक्षण किया।
क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक व चेयरपर्सन बाला त्यागी के प्रयास से कस्बे में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। कस्बे के योगपुरा रोड पर संगठित विकास योजना के तहत बस स्टैंड के निर्माण हेतु ले-आउट प्लान का निरीक्षण करने के लिए बृहस्पतिवार को परिवहन निगम मुजफ्फरनगर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रहमप्रकाश अग्रवाल बुढ़ाना पहुंचे। नगर पंचायत के जेई व अधिशासी अधिकारी ओमगिरि भी अन्य अधिकारियों के साथ बस स्टैंड के निर्माण स्थल व ले-आउट प्लान का निरीक्षण करवाने निर्माण स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने ले-आउट प्लान व निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने बताया कि नगर पंचायत बुढ़ाना द्वारा बस स्टैंड निर्माण के लीज की शर्तें परिवहन निगम लखनऊ को भेज दी गई थी। सहमति के बाद बस स्टेशन का प्रस्तावित ले-आउट प्लान उन्हें दे दिया गया था। अधिकारियों ने आज निर्माण स्थल व ले-आउट प्लान का अपने स्तर से परीक्षण व निरीक्षण किया।