{"_id":"5dcafd008ebc3e5b6d04f5c2","slug":"roadways-bus-service-starts-from-thanabhavan-muzaffarnagar-news-mrt453258594","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाभवन तक रोडवेज शटल बस सेवा शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाभवन तक रोडवेज शटल बस सेवा शुरु
विज्ञापन
शहर से थानाभवन रोडवेज शटल बस सेवा का शुभारंभ करते एसपी यातायात और सिटी मजिस्ट्रेट।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन तक रोडवेज शटल बस सेवा शुरू
मुजफ्फरनगर। शहर के काली नदी पुल से थानाभवन तक राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से नई शटल बस सेवा की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया व अति विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर शटल बस सेवा को रवाना किया।
अब शहर में शामली बस स्टैंड के पास काली नदी पुल पर मिनी रोडवेज बस स्टैंड बन गया है। यहां से चरथावल-बिरालसी-थानाभवन तक के लिए रोडवेज की शटल बस सेवा चलेगी। मंगलवार को एसपी यातायात और सिटी मजिस्ट्रेट ने बस सेवा का शुभारंभ किया। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि इस बस स्टेशन से हर 30 मिनट के अंतराल पर बस सेवा का संचालन किया जाएगा। यदि यात्रियों को कोई समस्या होती है, तो बस स्टैंड पर मौजूद अधिकारी उसका समाधान करेंगे। रमेश कुमार को स्टेशन प्रभारी बनाया गया है। बस सेवा के चलने से मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग के करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामों के लोगों का आवागमन में लाभ मिलेगा। इस दौरान एआरएम ब्रहम प्रकाश अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक अमरीश त्यागी, वाहन आवंटन प्रभारी राजकुमार तोमर, एआरएम कार्यालय सहायक आशुददीन और फोरमैन आदि उपस्थित रहे।