फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways bus service started from Muzaffarnagar to Kurukshetra

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से कुरुक्षेत्र के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Tue, 16 Dec 2025 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started from Muzaffarnagar to Kurukshetra
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने मुजफ्फरनगर से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की है। मुजफ्फरनगर डिपो की कुरुक्षेत्र के लिए यह पहली बस सेवा है। इस बस से मुजफ्फरनगर से हरियाणा जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि काफी दिनों से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लिए बस चलाने की तैयारी थी। अब इस बस को शुरू किया गया है। यह बस रोजाना साढ़े ग्यारह बजे मुजफ्फरनगर से चल कर सहारनपुर, यमुना नगर होते हुए कुरुक्षेत्र जाएगी। इस बस के संचालन से सहारनपुर मार्ग पर चलने वाली बसों में एक और बस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा यमुना नगर के लिए भी यात्रियों को सेवा मिलेगी। यह बस यमुना नगर से होते हुए कुरुक्षेत्र जाएगी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर से सहारनपुर 120 रुपये व सहारनपुर से कुरुक्षेत्र का 114 रुपये किराया तथा यमुना नगर से कुरुक्षेत्र का 49 रुपये व मुजफ्फरनगर से कुरुक्षेत्र का 234 रुपये किराया होगा। इस बस के संचालन से चार जिले के यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed