{"_id":"686043fdff428a36e602f278","slug":"roadways-bus-operations-affected-due-to-lack-of-drivers-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-148836-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चालकों की कमी के चलते रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चालकों की कमी के चलते रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। रोडवेज डिपो में चालकों की कमी के चलते बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रोडवेज डिपो में 93 चालकों की आवश्यकता है। वहीं चालक भर्ती के लिए लोग आवेदन करने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
रोडवेज डिपो में 116 बस, चार अनुबंधित बसों का बेड़ा है। इन बसों का मेरठ, सहारनपुर, हरिद्वार, रुड़की, देहरादून, दिल्ली, मुरादाबाद, लखनऊ, आगरा, बरेली, शामली, बुढ़ाना आदि मार्गों पर संचालन होता है। रोडवेज डिपो चालकों की कमी से जूझ रहा है, जिस कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। चालक के छुट्टी जाने, मेडिकल पर जाने या अन्य किसी वजह से न आने के कारण बसों के संचालन में परेशानी हो जाती है। पहले ही चालकों की संख्या बसों के अनुरुप नहीं है। इस कारण 25 प्रतिशत तक बसों का संचालन प्रभावित होता है। चालकों की संख्या बढ़ाने के लिए विगत तीन माह से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद भी बहुत कम आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। डिपो के अधिकारियों, कर्मचारियों ने चालक भर्ती को लेकर प्रचार-प्रसार भी किया है। रोडवेज डिपो के एआएम राकेश कुमार ने बताया कि डिपो में चालकों की कमी चल रही है। इसके लिए चालकों की भर्ती निकाली गई है। संविदा चालकों को 2.18 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इसके बाद भी चालक के लिए आवेदन नहीं मिल रहे हैं। इसी वर्ष अप्रैल माह से जून माह तक मात्र 11 चालक भर्ती किए गए हैं। वहीं चार चालकों को द्वितीय परीक्षा के लिए भेजा गया है। डिपो में फिलहाल चालकों की आवश्यकता है।