फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways bus not getting after evening, passengers upset

शाम के बाद नहीं मिल रही रोडवेज बस, यात्री परेशान

Thu, 24 Feb 2022 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus not getting after evening, passengers upset
मुजफ्फरनगर रोडवेज बस अड्डे पर परेशान यात्री - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाम के बाद नहीं मिल रही रोडवेज बस, यात्री परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोडवेज बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने के कारण लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलने के बाद पड़ोसी जिलों में जाने के लिए भी बस नहीं मिल पा रही है। जिस कारण यात्री विभिन्न वाहनों से यात्रा करने के लिये मजबूर हैं।
प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के चलते जिले से 98 बसों को ड्यूटी में लगाया गया है। इन बसों मेें मुरादाबाद, बरेली व पानीपत, लखनऊ, चंडीगढ़ जाने की बसों के साथ ही जिले से विभिन्न मार्ग पर चलने वाली बसें शामिल है। जिले की आधी बसों के बाहर चले जाने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी वाली एक, दो बसें ही चल रही हैं। पानीपत जाने के लिये भी यहां से पहले शामली पहुंचना पड़ रहा है। वैसे पड़ोसी जिलों के लिये चलने वाली बसों का भी बुरा हाल है, क्योंकि यहां से शाम सात बजे के बाद बड़ौत, साढ़े सात बजे के बाद बिजनौर, आठ बजे के बाद सहारनपुर, आठ बजे के बाद हरिद्वार जाने के लिए कोई बस नहीं है। परेशान यात्रियों को विभिन्न वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के प्रभारी राजकुमार तोमर का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के चक्कर बढ़ाये गए हैं। जिन मार्गों पर दिक्कत है, वहां जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed