{"_id":"6852b2128bb7f5665f097e2c","slug":"roadways-bus-drivers-and-conductors-angry-at-challans-blocked-the-road-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-148154-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चालान काटने से नाराज रोडवेज बस चालकों-परिचालकों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चालान काटने से नाराज रोडवेज बस चालकों-परिचालकों ने लगाया जाम
विज्ञापन
-परिवहन निगम के एआरएम, सीओ सिटी के बीच वार्ता के बाद जाम खोला
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड, रोडवेज बस अड़्डे के पास सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बसों के चालान काटने से नाराज चालकों व परिचालकों ने जाम लगाकर हंगामा किया। आधा घंटे तक जाम लगाए रखा, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। सीओ सिटी राजू कुमार साव मौके पर पहुंचे। परिवहन निगम के एआरएम व सीओ सिटी के बीच वार्ता के बाद जाम खोला गया।
यातायात पुलिस रोजाना ही सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर रोडवेज बसों के चालान काट रही है। इससे चालकों व परिचालकों में रोष है। उनका कहना है कि जब बस अड्डे पर बस खड़ी करने के लिए जगह नहीं है तो उन्हें मजबूरी में सड़क किनारे बस खड़ी करनी पड़ती है। पुलिस बस का चालान काटती है, जिसका जुर्माना उन्हें भुगतना पड़ता है।
बुधवार को चालान काटने से नाराज चालकों व परिचालकों ने एसएसपी आवास के सामने बसों को सड़क पर खड़ा कर दिया। लगभग चार दर्जन चालक-परिचालक धरना देकर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इससे मार्ग से आने जाने वाले राहगीर परेशान हो उठे।
विज्ञापन
उधर, जाम की सूचना पाकर सीओ सिटी राजू कुमार सिविल लाइन, यातायात पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। तब चालकों व परिचालकों ने उन्हें अपनी समस्या बताई। सीओ ने उन्हें समझाया। इसी बीच परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे।
दोनों अधिकारियों के बीच एआरएम के कार्यालय में वार्ता हुई। सीओ सिटी ने अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।
-- -- --
इन्होंने कहा-
एआरएम ने कहा कि रोडवेज बस अड्डे में सभी बसों को खड़ा नहीं किया जा सकता है। बाहर से आने वाली बस कुछ देर के लिए रुकती है और बाद में वह यात्रियों को लेकर चली जाती है। ऐसे में चालान काटने गलत हैं।
-- -- -- -- -- -- -
इसलिए बनती है समस्या-
स्थानीय रोडवेज बस अड्डे से रोजाना दो सौ से ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन होता है। बस अड्डे में सभी बसों को खड़ी करने के लिए जगह नहीं है। इसके चलते बाहर से आने वाली बसों को माल रोड, साई धाम के पास, रेलवे स्टेशन की तरफ, एसएसपी आवास के सामने खड़ा किया जाता है। इसके चलते यातायात पुलिस इन बसों का चालान काटती है।