फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roads turned into drains during rain, woman died due to electric shock

Muzaffarnagar News: बारिश में नाला बन गई सड़कें, करंट से महिला की मौत

Mon, 12 Aug 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Roads turned into drains during rain, woman died due to electric shock
मुजफ्फरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह बादल छाए रहे और दोपहर में धूप खिली। शाम के समय मूसलाधार बारिश हुई। शहर की सड़कें नाला बन गई। वाहन चालकों का मेरठ-रुड़की रोड समेत अन्य प्रमुख स्थानों से गुजरना मुश्किल हो गया। नालों का पानी सड़कों पर बहा। उधर, करंट की चपेट में आने से मुस्तफाबाद गांव में महिला और गोवंशीय पशु की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब पांच बजे पहले बूंदाबांदी और फिर तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते शहर में जलभराव के हालात बन गए। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर दुपहिया वाहनों के पहिए थम गए। शिव चौक पर जलभराव हो जाने से यहां से वाहन लेकर गुजरना मुश्किल भरा रहा। कई जगह दुकानों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

नई मंडी क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद पचैंडा निवासी प्रमोद की पत्नी बबली खेत से अपनी गाय को लेकर लौट रही थी। गांव में ट्रांसफार्मर के पास लगे बिजली के खंभ में प्रवाहित करंट की चपेट में गाय आ गई। बबली ने गाय को बचाने का प्रयास किया, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed