फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roads became ponds due to rain, people upset due to waterlogging

बारिश से निचले क्षेत्रों की सड़के बनी तालाब, जलभराव से घंटों परेशान रहे लोग

Fri, 01 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roads became ponds due to rain, people upset due to waterlogging
देवबंद के मोहल्ला बडजियाउलहक में भारी बारिश में हुए जलभराव के बीच से होकर गुजरते लोग - फोटो : DEVBAND
बारिश से सड़कें बनीं तालाब, जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन

सहारनपुर, देवबंद। बारिश ने भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को राहत दिलाई, लेकिन नगर के निचले क्षेत्रों में भारी जलभराव से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि यह प्री-मानसून की बारिश है। मानसून 6 जुलाई के करीब पहुंचेगा।
बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक जारी रही। दो-तीन दिन से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को तापमान गिरने से राहत मिली। लेकिन नगर के निचले क्षेत्रों मोहल्ला शाहजीलाल, रैती चौक, बेरुन कोटला, लहसवाड़ा, मेन बाजार, दीवान गेट, बड़ जियाउल हक, मदनी गेट एवं उर्दू दरवाजे समेत अन्य क्षेत्रों की सड़कें बारिश के पानी से जलमग्न दिखाई पड़ीं। कहीं पर तो डेढ़ से दो फीट तक पानी सड़कों पर जमा हो गया। लोगों की दुकानों व घरों में पानी घुसने से उन्हें घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। नाले ओवरफ्लो होकर बहने लगे।
विज्ञापन

पूर्व सभासद सिकंदर अली ने डीएम और एसडीएम से नालों की सफाई में हुए घोटाले की जांच कराने की मांग की। पालिका ईओ डीके रॉय का दावा है कि नालों की सफाई 80 फीसदी पूरी कराई जा चुकी है। उनका कहना है कि लोग घरों से कूड़ा निकालकर नालों में फेंक देते हैं, जिसके बारिश होने पर पुलिया के नीचे फंस जाने से जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल उठे। त्रिवेणी चीनी मिल में बृहस्पतिवार को 45 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैधशाला इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि बारिश होने से तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि छह जुलाई तक मानसून क्षेत्र में दस्तक देगा।

बारिश में नहाकर भीषण गर्मी से निजात पाते बच्चे

बारिश में नहाकर भीषण गर्मी से निजात पाते बच्चे- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed