{"_id":"63eccfe652d360988502b9be","slug":"road-will-be-widened-from-mansoorpur-bus-stand-to-railway-bridge-muzaffarnagar-news-c-14-1-119280-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: मंसूरपुर बस स्टैंड से रेलवे पुल तक सड़क का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: मंसूरपुर बस स्टैंड से रेलवे पुल तक सड़क का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
दो करोड़ रुपये से होगा चौड़ीकरण, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर में बस स्टैंड से रेलवे पुल तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए 2 करोड़ छह लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान ने बताया कि मंसूरपुर क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों की काफी दिनों से मांग चल रही थी कि मंसूरपुर बस स्टैंड से रेलवे पुल तक सड़क का चौड़ीकरण कर सीसी से निर्माण कराया जाएं। इस सड़क के लिए 2 करोड़ छह लाख रुपए स्वीकृत हो गए हैं। सड़क के दोनों ओर सीसी का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण हो जाने से सड़क की चौड़ाई काफी बढ़ जाएगी। इस पर कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
मंसूरपुर शुगर मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित का कहना है कि सड़क का चौड़ीकरण और सीसी का निर्माण हो जाने से आम नागरिकों तथा शुगर मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को सुविधा मिलेगी।