फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road potholes become deadly

सड़क के बीच गड्ढे बने जानलेवा, हो चुकी कई मौत

Tue, 26 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Road potholes become deadly
पार में टूटी सड़क। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क के बीच गड्ढे बने जानलेवा, हो चुकी कई मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले भर में सड़कों में बने गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। देेहात क्षेत्र में आए दिन हादसों में घायल होकर वाहन चालक अस्पताल पहुंच रहे हैं। हाल ही में बाइक का पहिया गड्ढे में गिरने पर बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई थी। जिले की अधिकांश सड़कें हादसों को न्यौता दी रही हैं।
यहां हुए हादसे
- छपार में एक पखवाड़ा पहले बसेड़ा-बरला मार्ग पर बेटे के साथ जा रही महिला गड्ढे में पहिया जाने पर बाइक से गिर गई और उसकी मौत हो गई।
- खतौली में मेरठ जाने वाले मार्ग पर नवीन मंडी स्थल के सामने गड्ढे में पहिया गिरने पर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।
- खतौली में नावला जाने वाला रास्ता खस्ताहाल होने के कारण कई बार हादसे हुए।
- सिखेड़ा में दो माह पहले निराना के पास लिंक मार्ग से हाईवे पर चढ़ने के दौरान गड्ढे में पहिया गिरने से बाइक फिसल गई और तब ट्रक से कुचल कर महिला व उसकी दो बेटियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

- मीरापुर क्षेेत्र में दो माह पहले गांव शिवपुरी के पास बिजनौर से मेरठ जा रहे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी। उसका भाई घायल हुआ था। उनकी बाइक गड्ढे में पहिया गिरने पर फिसली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे के गड्ढों का पेच वर्क
मुजफ्फरनगर से जानसठ जाने वाले हाईवे मार्ग में गड्ढे बन गए थे। जो छोटे वाहनों के लिए परेशानी का सबब बने थे। कई बार बाइक चालक रात में घायल हुए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसी के चलते हाईवे प्राधिकरण ने मुजफ्फरनगर व मेरठ के बहसूमा से बिजनौर सीमा तक गड्ढों को भरवा कर पेच वर्क कराया है।

लिंक मार्ग का बुरा हाल
जिले के गांवों के लिंक मार्ग का बुरा हाल है। खतौली क्षेत्र में मीरापुर मार्ग, बुढ़ाना मार्ग, नावला मार्ग, भोपा में तिस्सा-तेवड़ा, मलपुरा, किशनपुर, अलीपुरा मार्ग टूटा हुआ है। छपार में महरायपुर, शाहदरा मार्ग, खाम से गोपाली मार्ग खराब हालत में हैं। पुरकाजी में खाईखेड़ी मार्ग कई जगह से खस्ताहाल है।

भोपा में खस्ताहाल तिस्सा मार्ग

भोपा में खस्ताहाल तिस्सा मार्ग- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed