फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road construction completed from Shri Ram College to ATUZ intersection

Muzaffarnagar News: श्रीराम कॉलेज से एटूजेड चौराहे तक सड़क निर्माण पूरा

Tue, 07 Mar 2023 04:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
Road construction completed from Shri Ram College to ATUZ intersection
- एक दशक बाद क्षेत्र के लोगों को मिली गंदगी से निजात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज से एटूजेड चौराहे तक गड्ढों और जलभराव से राहत मिल गई है। यहां पहले नाले का निर्माण हुआ और इसके बाद सड़क बनकर तैयार हो गई है। एक दशक बाद क्षेत्र के लोगों को गंदगी से निजात मिली।
एटूजेड चौराहे से श्रीराम कॉलेज तक का एक तरफ का मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील था। यह क्षेत्र नगर पालिका की सीमा से बाहर था। इसी कारण पालिका इस सड़क को नहीं बनवा पा रही थी। नाले का निर्माण भी नहीं हो पा रहा था। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का आवास का रास्ता भी यहीं से होकर जाता है।
विज्ञापन

जनता की लगातार मांग के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने एमडीए से इस सड़क को स्वीकृत कराया। सबसे पहले पानी निकासी को नाले का निर्माण किया गया। नाला रेलवे फाटक से एटूजेड तक बनाया गया है। नाला निर्माण से अब सड़क पर सीधा पानी नहीं आएगा। नाला निर्माण के बाद एमडीए ने अब सड़क का निर्माण भी कर दिया है। श्रीराम कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा, वसुंधरा कालोनी में रहने वाले लोग भी इससे सीधे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed