फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road accidents took the lives of two people

Muzaffarnagar News: सड़क हादसों ने छीनी दो लोगों की जिंदगी

Wed, 25 Jan 2023 04:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Road accidents took the lives of two people
रोहाना कलां क्षेत्र में मंगलवार की रात हुए दो सड़क हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के रोहाना कलां क्षेत्र में मंगलवार की रात हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
रोहाना शुगर मिल काॅलोनी निवासी प्रदीप कश्यप देर शाम साइकिकल पर छपार रोड से होते हुए घर जा रहा था। रास्ते में पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में घायल प्रदीप को राहगीर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सतेंद्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रोड पर ढाबा संचालक विजेंद्र यादव मंगलवार की रात सड़क पार कर रहे थे। तभी उसे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। उसे घायल हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल के नीचे मृत मिला युवक
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुल के नीचे एक युवक (35) बुधवार सुबह मृत हालत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। लोगों का कहना है कि युवक मनोरोगी था और कई दिन से इधर से उधर घूमता देखा गया था। संभवत: उसकी मौत सर्दी लगने से हुई हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed