फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road accidents snatched the lives of two including the young man

सड़क हादसों ने छीनी युवक सहित दो की जिंदगी

Wed, 26 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Road accidents snatched the lives of two including the young man
नई मंडी कोतवाली और जानसठ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे
विज्ञापन

एक युवक की मौत का मुकदमा थाना सिखेड़ा में भी दर्ज कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/जानसठ। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे और जानसठ कोतवाली क्षेत्र में मोरना-जानसठ मार्ग पर हुए सड़क हादसों में युवक सहित दो की मौत हो गई। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, हादसे में एक युवक की मौत का मुकदमा थाना सिखेड़ा में भी दर्ज कराया गया।
पहला हादसा नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। सिखेड़ा के मूल निवासी अधेड़ भंवर सिंह वर्तमान में थाना मंसूरपुर के गांव बोपाड़ा में रहते थे। उनके परिजन सिखेड़ा में रहते हैं। वह रविवार देर रात में साइकिल से चावल का कट्टा लेकर बोपाड़ा से सिखेड़ा जा रहे थे। मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुर कट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में भंवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मंगलवार को मृतक के बेटे मंजीत ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। इसके अलावा जानसठ निवासी शाहिद ने थाना सिखेड़ा में मुकदमा दर्ज कराया कि कई दिन पहले उनका भतीजा साकिब और सैफ अली बाइक से मुजफ्फरनगर से घर आ रहे थे। सिखेड़ा थाना क्षेत्र में एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। दोनों युवक हादसे में घायल हो गए थे। घायल साकिब की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
विज्ञापन

दूसरा हादसा जानसठ कोतवाली क्षेत्र में हुआ। सोमवार को गांव पिमौड़ा निवासी योगेंद्र और अजय अपने तीन साथियों के साथ दो बाइकों से ककरौली क्षेत्र के गांव खाइखेड़ा से वापस लौट रहे थे। मोरना-जानसठ मार्ग पर गांव तालड़ा के पास बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से योगेंद्र और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ पहुंचाया। डॉक्टरों ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि योगेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed