फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD workers remembered Chaudhary Ajit Singh

मुजफ्फरनगर: रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह का याद किया

Sun, 12 Feb 2023 05:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
RLD workers remembered Chaudhary Ajit Singh
रालोद कार्यालय पर चौधरी अजित सिहं की जन्म दिवस पर यज्ञ करते पार्टी पदाधिकारी।
पार्टी कार्यालय पर हवन पूजन कर रालोद नेताओं ने व्यक्त किए अपने विचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की जयंती मनाई गई। रालोद कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। तय किया गया कि रालोद 19 फरवरी तक समरसता अभियान चलाया जाएगा।
सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर रालोद विधानमंडल दल के नेता व बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने पूरे जीवन किसान, गरीब मजदूर, व्यापारियों व अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए कार्य किए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते हुए कई चीनी मिल लगवाए। उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

विधायक अनिल कुमार ने कहा कि 12 से 19 फरवरी तक चौधरी अजित सिंह की जयंती के मौके पर समरस्ता अभियान चलाया जाएगा। विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पार्टी संगठन के सभी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर चौधरी अजित सिंह के कार्यों की चर्चा और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, विधायक अनिल कुमार, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मसिंह बालियान, प्रदेश संगठन महासचिव अजीत राठी, प्रदेश प्रवक्ता कमल गौतम, कृष्ण पाल राठी, अमित ठाकरान, पंकज राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed