{"_id":"648c54f21fe92cc1e90805d8","slug":"rld-will-run-harmony-campaign-in-charthawal-assembly-jayant-will-come-on-july-6-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1872-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चरथावल विधानसभा में रालोद चलाएगा समरसता अभियान, छह जुलाई को आएंगे जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चरथावल विधानसभा में रालोद चलाएगा समरसता अभियान, छह जुलाई को आएंगे जयंत
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग का शोषण हुआ है। किसान दुखी है, पहलवानों के साथ अन्याय हुआ है। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह छह जुलाई को समरसता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि छह जुलाई के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाएं। अभियान के लिए चौधरी जयंत सिंह अब तक 150 गांवों का दौरा कर चुके हैं। इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए चरथावल विधानसभा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। समरसता अभियान का उद्देश्य किसान, मजदूर, व्यापारी, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग को एक साथ जोड़ने का है।
इस मौके पर पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, संगठन महामंत्री अजीत राठी, राष्ट्रीय सचिव ब्रह्म सिंह बालियान, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिला पंचायत सदस्य युनूस, गज्जू पठान, अंकित बालियान, धर्मेंद्र तोमर, नौशाद मोनी, कृष्णपाल राठी, बालकिशोर त्यागी, सतवीर वर्मा, कमल गौतम, ताहिर मिर्जा, काजी दीन मोहम्मद और बिल्लू प्रधान मौजूद रहे।