{"_id":"6698519cd5040bcffe0a02f4","slug":"rld-will-contest-elections-candidates-increased-in-sp-and-asp-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-126343-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रालोद लड़ेगा चुनाव, सपा और आसपा में बढ़े दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रालोद लड़ेगा चुनाव, सपा और आसपा में बढ़े दावेदार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। एनडीए में सीट रालोद के हिस्से में आने की संभावना है। सपा और आसपा से टिकट के सबसे ज्यादा दावेदार हैं। आसपा और बसपा मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव चल सकती है। रालोद में अति पिछड़ा वर्ग या गुर्जर प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की संभावना है।
सपा से अब तक 30 से अधिक नेता टिकट पर दावा कर चुके हैं। मेरठ के मुखिया गुर्जर ने पौधरोपण से शुरुआत की थी। उनके अलावा आदर्श कुमार, हाजी लियाकत, श्यामलाल बच्ची सैनी, दीप्ति पाल, मेराजुद्दीन तेवड़ा, रविंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, इलम सिंह गुर्जर, लतेश बिधुड़ी शामिल है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व ने प्रत्येक गांव में पहुंचकर संगठन में ऊर्जा भरने के निर्देश दिए हैं।
आसपा जिलाध्यक्ष रजत निठारिया का दावा है कि 40 से अधिक दावेदार टिकट मांग रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि किसे चुनाव लड़ाया जाए।
मुस्लिम उम्मीदवार पर दांव खेल सकती है बसपा
मीरापुर उपचुनाव के लिए बसपा भी रणनीति तैयार करने में जुटी है। पहले अति पिछड़ा वर्ग के दावेदारों की सूची तैयार की गई थी, लेकिन अब मुस्लिम समाज के दावेदारों को तरजीह मिल सकती है। बसपा से पूर्व विधायक मौलाना जमील, सालिम, मोमीन अहमद, सलमान सईद के नाम हैं। गैर मुस्लिम में मनोज मांडी, विजय गुर्जर के नाम दावेदारों की सूची में जुड़ गए हैं। कई बाहरी प्रत्याशी भी दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
अति पिछड़ा वर्ग को साध सकता है एनडीए
मीरापुर में भाजपा-रालोद गठबंधन अति पिछड़ा वर्ग या गुर्जर समाज के उम्मीदवार पर दांव चल सकता है। पूर्व सांसद मलूक नागर के बेटे अक्षय नागर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर और बिजनौर सांसद चंदन चौहान की पत्नी यशिका चौहान का नाम भी चर्चा में शामिल है। अति पिछड़ा वर्ग को वरीयता दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक भी टिकट मांग रहे हैं।
मोरना/मीरापुर से कब कौन पहुंचे विधानसभा
साल पार्टी विधायक
1967 कांग्रेस राजेंद्र दत्त त्यागी
1974 कांग्रेस नारायण सिंह
1977 जनता पार्टी नारायण सिंह
1980 जनता एस मेहंदी असगर
1985 कांग्रेस सईदुज्जमां
1989 जनता दल अमीर आलम
1991 भाजपा रामपाल सिंह
1993 भाजपा रामपाल सिंह
1996 सपा संजय सिंह
2002 बसपा राजपाल सैनी
2007 रालोद कादिर राना
2009 रालोद मिथलेश पाल
2012 बसपा मौलाना जमील
2017 भाजपा अवतार भड़ाना
2022 रालोद चंदन चौहान
लखनऊ में सीएम से मिले राजपाल सैनी
पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मीरापुर उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। उधर, सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक नवाजिश आलम को रालोद से टिकट दिए जाने की पोस्ट वायरल हो गई, जिस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी गई।
मैंगो पार्टी के बहाने साधे जा रहे समर्थक
मुजफ्फरनगर। मीरापुर में टिकट के दावेदार लोगों के बीच पहुंचने शुरू हो गए हैं। सपा नेता मुखिया गुर्जर ने पौधरोपण से दस्तक दी। बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पंकज प्रधान, अकरम मेवाती, सचिन ठाकुर, श्यामवीर सिंह, प्रशांत गुर्जर, अंकुर भाटी, कुलदीप चेयरमैन, शिवम राजवंशी, सचिन खुराना, अंकुर अरोरा, असीम शर्मा, ठाकुर जयपाल चौहान मौजूद रहे। नेताओं की मैंगो पार्टी में समर्थकों को बुलाने और रणनीति तैयार करने का सिलसिला जारी है। संवाद