फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD's protest against the BJP government of the state

सूबे की भाजपा सरकार के विरोध में गरजा रालोद

Tue, 06 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
RLD's protest against the BJP government of the state
तितावी थाने के सामने जाम लगाते रालोद कार्यकर्ता। लगाया जाम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सूबे की भाजपा सरकार के विरोध में गरजा रालोद
विज्ञापन

तितावी/ मुजफ्फरनगर। हाथरस में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सूबे की भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज को लाठी के बल पर दबाना चाहती है। योगी सरकार की यह मंशा किसी कीमत पर सफल नहीं होगी। प्रदर्शनकारियों ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर काजीखेड़ा गांव के सामने जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। अधिकारियों ने बातचीत के बाद जाम खुलवाया।

पानीपत-खटीमा मार्ग पर गॉव काजीखेड़ा-जागाहेड़ी स्टैंड पर सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। काजीखेड़ा ग्राम प्रधान और रालोद युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जाम लगाया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय, युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी आदि ने मौके पर ही जाम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। जिलाध्यक्ष अजित राठी ने कहा कि जिस तरह हमारे राष्ट्रीय नेता पर इरादतन जानलेवा हमला किया गया, वो बर्दाश्त से बाहर है। पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि ये दमनकारी सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है, पानी सर से ऊपर जा चुका है। सीओ राम मोहन शर्मा और एसओ ने रालोद नेताओं से जाम खोलने का आग्रह किया। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने जाम खोलने की घोषणा करते हुए आठ अक्तूबर को भारी तादाद में मुजफ्फरनगर पहुंचने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इसके बाद, तितावी बस स्टैंड पर रोहित लाटियान, सार्थक लाटियान आदि के नेतृत्व में जाम लगा दिया गया। जाम की सूचना पर रालोद प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय, युवा नेता हर्ष राठी भी वही पहुंच गए और जाम खोलने के लिए कहने पर वीरेंद्र यादव दरोगा से भिड़ गए। मौके पर उपस्थित लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। घंटे भर के बाद सीओ और एसओ के आश्वासन के पश्चात जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed