{"_id":"658b3539ad5fabe4d4054c1b","slug":"rld-marched-on-foot-for-relaxation-in-constable-recruitment-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-13928-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सिपाही भर्ती में छूट के लिए रालोद ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सिपाही भर्ती में छूट के लिए रालोद ने किया पैदल मार्च
Wed, 27 Dec 2023 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते रालोद पदाधिकारी एंव छात्र। संवाद
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने पुलिस भर्ती परीक्षा में युवाओं के लिए आयु की छूट को लेकर पैदल मार्च किया और कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि अगर आयु छूट की मांग पूरी नहीं होती है तो रालोद विरोध जारी रखेगा। चुनाव में भाजपा को हराने का काम युवा ही करेंगे।
राष्ट्रीय लोकदल की युवा विंग और छात्रा सभा के पदाधिकारी सरकुलर रोड से नारेबाजी और पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि पांच साल के बाद सरकार ने पुलिस भर्ती निकाली है। जिसमें आयु सीमा केवल 18 से 22 वर्ष ही रखी है। ऐसे में इस भर्ती से बड़ी संख्या में युवा वंचित रह जाएंगे। उन्होंने मांग की है कि युवाओं को भर्ती के लिए कम से कम तीन साल की छूट दी जाए।
युवा इकाई के जिलाध्यक्ष शादाब अली ने कहा कि 2018 में जो युवक 18 साल का था वह अब 23 साल का हो गया है। इन पांच सालों में कोई भर्ती नहीं आई है। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान ने कहा कि युवाओं को इस भर्ती में तीन साल की छूट दी जाए। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो वह धरना प्रदर्शन करने के बाध्य होंगे। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर राजू वाल्मीकि, शिवा, शमीम, शक्ति मलिक, संजय शर्मा, आकाश राठी, रोबिन, अंकित मलिक, आकाश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --