फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD leaders fury due to speech of former MLA

पूर्व विधायक के भाषण से रालोद नेताओं में रोष

Tue, 22 Mar 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
RLD leaders fury due to speech of former MLA
बुढ़ाना में पूर्व विधायक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे रालोद नेता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। रालोद नेताओं की मीटिंग में सभी वक्ताओं ने भाजपा के पूर्व विधायक के भाषण पर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके भाषण ने समाज को तोड़ने का काम किया है। उनकी पार्टी ने प्रदेश में भाईचारा कायम करने काम किया है। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक के खिलाफ वे कोतवाली में तहरीर देंगे। रिपोर्ट दर्ज न हुई तो पार्टी के निर्देशों पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे के महावीर तिराहे के पास लोक निर्माण विभाग के मैदान मे रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया था। धन्यवाद सभा में पूर्व विधायक उमेश मलिक व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान मुख्य अतिथि थे। रालोद नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने कहा कि पूर्व विधायक के भड़काऊ भाषण ने समाज को तोड़ने का काम किया है। अपनी हार से बौखलाकर पूर्व विधायक की जुबान बेलगाम हो गई है। गोल टोपी व हरी टोपी वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने की बात कहना बेहद शर्मनाक है। रालोद के प्रदेश के पूर्व क्षेत्रीय महासचिव बालकिशोर त्यागी ने कहा कि पूर्व विधायक के भाषण ने क्षेत्र में आग लगाने का काम किया है।
विज्ञापन

रालोद नेता व सहकारी समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत ने कहा कि पूर्व विधायक के भड़काऊ भाषण से समाज में रोष है। पूर्व विधायक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी जाएगी। रिपोर्ट दर्ज न हुई तो पार्टी के हाईकमान के निर्देशों पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संयम पवांर, नियम पवांर, सतपाल सहरावत, आदेश त्यागी, मांगेराम सैनी व कल्वा त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर
रालोद नेताओं ने मीटिंग के बाद कोतवाली पहुंचे तथा पूर्व विधायक उमेश मलिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में पूर्व विधायक पर विशेष जातियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने, विशेष समुदाय के खिलाफ अपशब्द कहने, किसान यूनियन व नेताओं के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने सहित कई आरोप लगाए हैं।

रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई तहरीर प्राप्त हो गई है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता व विचार विमर्श के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर, जितेंद्र कुमार यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed