फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD leaders demonstrated with black flag

रालोद नेताओं ने काले झंडे दिखा किया प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

Mon, 11 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
RLD leaders demonstrated with black flag
मुजफ्फरनगर में कृषि कानून के विरोध प्रदर्शन में रालोद जिलाध्यक्ष को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रालोद नेताओं ने काले झंडे के साथ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले झंडे लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय की ओर कूच करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने रालोद कार्यकर्ताओं को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। बाद में रालोद ने 13 जनवरी को दिल्ली कूच करने का एलान किया।

सोमवार को रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा कार्यालय पर आए पार्टी पदाधिकारियों का घेराव करने की घोषणा की। हाथों में काले झंडे लेकर सरकुलर रोड पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यालय के बाहर निकलकर भाजपा कार्यालय की ओर कूच करने से पहले ही पुलिस ने रालोद कार्यकर्ताओं को चारों ओर से घेर लिया। रालोद नेताओं ने जिलाध्यक्ष अजीत राठी और सुधीर भारतीय के नेतृत्व में हाथों में काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। रालोद कार्यकर्ताओं के भाजपा कार्यालय की ओर कूच करने की घोषणा पर एडीएम वित्त आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, सीओ सिटी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। तीनों थानों के इंस्पेक्टर भी पुलिस बल लेकर रालोद कार्यालय पर पहुंच गए। इस दौरान रालोद नेताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। बाद में रालोद नेताओं ने 13 जनवरी को दिल्ली कूच करने की घोषणा की। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसा-बुग्गी पर काले झंडे बाधेंगे और काले कानून वापस होने तक सरकार का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से कृष्णपाल चेयरमैन, ब्रजबीर सिंह, निरंजन सिंह, सकुल सहरावत, कुलदीप पहलवान, नितिन बालियान, विकास बालियान, पंकज राठी, हर्ष राठी, अंकित सहरावत, गज्जू पठान, विदित मलिक, आदेश तोमर, अमित बालियान, विजय मलिक आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed