फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rishikesh to Puri Utkal Express arrived six and a half hours late

Muzaffarnagar News: साढ़े छह घंटे देरी से पहुंचे ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस

Sun, 13 Aug 2023 05:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh to Puri Utkal Express arrived six and a half hours late
प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी दो घंटे देर से पहुंची
विज्ञापन

यात्री रहे परेशान, अन्य वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रविवार को ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। योग नगरी ऋषिकेश से ओडिशा के पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े छह घंटे देरी से चली। इसके अलावा दो अन्य ट्रेनें भी देरी से चलने के कारण यात्री दूसरे वाहनों से चले गए।
पुरी से चलकर वाया मुजफ्फरनगर होकर योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस रविवार को ढाई घंटे देरी से चल रही थी। योग नगरी से पुरी शहर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय नौ बजे मुजफ्फरनगर पहुंचना था। मगर, यह ट्रेन दोपहर बाद साढ़े तीन बजे पहुंची। यह ट्रेन साढ़े छह घंटे देरी से चली। इसके अलावा प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी दो घंटे देर से पहुंची। ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री इस दौरान परेशान हो उठे थे।
विज्ञापन

जिन यात्रियों को आसपास जिलों में इन ट्रेनों में जाना था, वे ट्रेन का इंतजार किए बिना दूसरे वाहनों में रवाना हो गए। पचैंडा रोड निवासी मांगे राम, खालापार निवासी दिलशाद का कहना हैं कि उन्हें नौचंदी एक्सप्रेस से सहारनपुर जाना था, लेकिन ट्रेन लेट रहने के कारण दूसरे वाहन से जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed