फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rise in prices of vegetables

सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल

Fri, 28 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rise in prices of vegetables
शहर की सब्जी मंडी में महगाई के चलते ग्राहक के इंजार करता दुकानदार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बारिश के कारण सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल आया है। लोगों के घरों का रसोई का बजट बिगड़ गया है। दाम बढ़ने से आलू, टमाटर तक खरीदना कठिन हो गया है। धनिया 80 से बढ़कर 300 रुपये प्रति किलो की दर से बाजार में बिक रहा है।

हमारी सेहत के लिहाज से सब्जियां रसोई की सबसे पहली और अहम जरूरत हैं। पिछले 15 दिनों में बढ़े सब्जियों के दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। कोरोना के कारण पहले से कम आमदनी और खर्च से सामंजस्य बैठाने में आम आदमी की चक्करघिन्नी बनी हुई है। पिछले पंद्रह दिनों में सब्जी काफी महंगी हो गई है। आलू 20 से चढ़कर 40 रुपये किलो हो गया है। खीरा 20 से 50, टमाटर 30 से 50, तुरई 20 से 40, टिंडा 40 से 80, भिंडी 25 से 50, लौकी 30 से 50, बैंगन 30 से 50, शिमला मिर्च 60 से 80, गोभी 80, पेठा 20 से 30, करेला 20 से 40, पपीता 30 से 40, पालक 25 से 60 और धनिया 80 से बढ़कर 300 रुपये प्रति किलो की दर से बाजार में बिक रहा हैं। शहर मंडी के सब्जी विक्रेता आकाश ने बताया कि लॉकडाउन में इन्हीं सब्जियों की कहीं पूछ नहीं थी। तुरई, भिंडी और करेला 10 से 12, आलू 100 में पांच किलो, परमल 30 से 40, टिंडा 20, लौकी आठ, प्याज 10, टमाटर 10 रुपये प्रति किलो बिके थे। सब्जी विक्रेता प्रवीण ने बताया कि पालक एक हफ्ते में उछाल लेकर 24 रुपये से 60 रुपये किलो पहुंचा हैं। परमल के दाम एक सप्ताह में 20 रुपये बढे़ हैं। नई सब्जियां होने से गोभी, शलजम और चने का साग 80 रुपये किलो बिक रहा है। नई मंडी अलमासपुर के सब्जी विक्रेता बिजेंद्र ने बताया कि बरसात के कारण स्थानीय सब्जी खत्म हो गई है। उत्तराखंड में भी बारिश के कारण सब्जियां प्रभावित हुई हैं। पहले सब्जियां दिल्ली की आजादपुर मंडी आती है। उसके बाद जिले में आपूर्ति होती है। उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश से भी कम सब्जी आ रही है, इसी कारण से दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed