फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Riot' broke out between supporters on Facebook and WhatsApp

फेसबुक और व्हाट्सएप पर समर्थकों के बीच छिड़ा दंगा

Tue, 25 Jan 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
'Riot' broke out between supporters on Facebook and WhatsApp
प्रत्याशियों के समर्थक खूब कुरेद रहे दंगों के घाव, पुराने वीडियो भी किए जा रहे वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भले ही मुजफ्फरनगर दंगे को लगभग नौ साल हो गए है, लेकिन विधानसभा चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों के समर्थक पुराने जख्म कुरेद रहे हैं। व्हाट्सएप और फेसबक पर भड़काऊ वीडियो और पोस्ट डाली जा रही है। पुलिस अब तक इन पोस्ट पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है।
प्रत्याशियों के समर्थक मुजफ्फरनगर दंगे की कहानी अपने-अपने हिसाब से बयान कर रहे हैं। कोई तत्कालीन सरकार के मंत्रियों को कठघरे में खड़ा कर रहा है तो कोई डीएम-एसएसपी के तबादले पर सवाल उठा रहे है। पुराने फोटो और वीडियो भी खूब पोस्ट किए जा रहे हैं। दंगे में किसकी क्या भूमिका थी, यह भी मतदाताओं का याद दिलाया जा रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक खातों पर पुलिस की निगरानी भी फेल साबित हो रही है।
विज्ञापन

याद दिलाया जा रहा सोरम और जौली
सोशल मीडिया पर दंगे से पहले सोरम गांव में हुए झगड़े और उसमें नेताओं की भूमिका को भी याद दिलाया जा रहा है। इसके अलावा जौली नहर और थाने में खड़े ट्रैक्टर के फोटो भी शेयर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल किए जा रहे पुराने वीडियो
समर्थक इन दिनों पुराने वीडियो वायरल कर रहे हैं। जिन्हें लेकर कई जगह तनाव का माहौल भी बन रहा है। प्रत्याशियों को भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह फर्जी विरोध के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं।

एक वीडियो ने करा दिया था दंगा
मुजफ्फरनगर दंगे से पहले एक विदेशी वीडियो को कवाल गांव की बताकर वायरल कर दिया गया था। जिसके बाद दंगा भडक़ा था। वर्तमान में भी कई वीडियो को लेकर तनाव बन रहा है, लेकिन पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed