फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reward scumbag was working in Patanjali, police arrested

Muzaffarnagar News: साल के आखिरी महीने में पालिका ने नहीं किया खर्च, खाते में अब भी 50 करोड़

Wed, 04 Jan 2023 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Reward scumbag was working in Patanjali, police arrested
नगर पलिका में होता सौदंर्यकरण कार्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चेयरपर्सन और प्रशासन के विवाद में बजट का 50 करोड़ खर्च नहीं हुआ
विज्ञापन

नवंबर में तीन करोड़ ही कर खर्च कर पाए प्रशासक
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद ने साल 2022 के दिसंबर में एक भी रुपया खर्च नहीं किया। यहां तक कर्मचारियों का वेतन भी नहीं निकाला। जबकि इससे पहले नवंबर में तीन करोड़ खर्च किए गए थे। पालिका के खाते में इस समय 50 करोड़ से ऊपर हैं जो खर्च ही नहीं हो पाए हैं।
नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और प्रशासन के बीच अखाड़ा बनी हुई है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने आखिरी बोर्ड बैठक 13 जुलाई को की। 19 जुलाई को अंजू अग्रवाल के अधिकार सीज हो गए और प्रशासक सिटी मजिस्ट्रेट को बना दिया गया। 24 नवंबर को न्यायालय से अधिकार बहाल हो गए। 24 नवंबर के बाद से पालिका में एक पैसे का भी लेन देन नहीं हुआ। दिसंबर में एक पैसा पालिका के खाते से नहीं निकला। 24 नवंबर से पहले तीन करोड़ खर्च किए गए। पालिका में हालत यह है कि कर्मचारियों का वेतन तक नहीं निकल पा रहा है। लेखा विभाग के अनुसार पालिका के खाते में इस समय 50 करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन

13 जुलाई को हुई आखिरी बोर्ड बैठक
नगर पालिका परिषद की आखिरी बोर्ड बैठक 13 जुलाई को हुई थी। इसके बाद अब तक बोर्ड बैठक नहीं हो पाई है। चेयरपर्सन और प्रशासन के आपसी विवाद के चलते यह स्थिति बनी है। 19 जुलाई को चेयरपर्सन के अधिकारी सीज हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका में चल रहा सुंदरीकरण
नगर पालिका में इस समय सुंदरीकरण कराया जा रहा है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने इसके लिए 40 लाख स्वीकृत किए थे। पालिका के बरामदों में फर्श आदि दुरुस्त करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ पाकिला कन्या इंटर कॉलेज में 56 लाख रुपये में बिल्डिंग तैयार हुई है। 38 लाख रुपये में यहां कमरों में टाइल्स आदि का कार्य चल रहा है। ये दोनों कार्य काफी पहले पास हो चुके थे।

आधुनिक शौचालयों को लोकार्पण का इंतजार
नगर पालिका ने महावीर चौक और पालिका में ऊपरी छत पर आधुनिक शौचालय बनवाए हैं। इनको लोकार्पण का इंतजार है। लोकार्पण नहीं होने के कारण जनता को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed