{"_id":"69e52add4ac56246d80abd35","slug":"revised-jasleems-brother-said-as-you-sow-so-shall-you-reap-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1062-1165374-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संशोधित जसलीम के भाई बोले...जैसी करनी, वैसी भरनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संशोधित जसलीम के भाई बोले...जैसी करनी, वैसी भरनी
विज्ञापन
छोटू
मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया जसलीम उर्फ छोटू कस्बा सिसौली का रहने वाला था। पांच साल पहले पारिवारिक विवाद के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों को साथ लेकर नोएडा में रहने चला गया था। मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद उसके भाइयों ने कहा कि जैसी करनी, वैसी भरनी। अब वह यहां नहीं रहता था।
आरोपी ने एक सप्ताह पहले चार साल की एक बच्ची का यौन उत्पीड़न कर हत्या कर दी थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कस्बे के वाल्मीकि पुल के पास छोटू का घर था। वह लंबे समय तक यहां मजदूरी करता रहा। पेंट करने के अलावा वह नाई की दुकान पर काम करता था।
इसके बाद भाइयों के साथ बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। आसपास के लोगों ने विवाद को सुलझा दिया था, जिसके बाद छोटू नोएडा चला गया। वह लंबे समय से वापस भी नहीं लौटा था। भांजी के साथ की गई हरकत के बाद से हर कोई हैरान था। मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद छोटू के पैतृक घर पर भी कुछ लोगों ने जानकारी ली। पुलिस उस पर दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटा रही है।