फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reviewed security system in the court

कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Wed, 18 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Reviewed security system in the court
कोर्ट परिसर में सुरक्षा के मददेनजर निरीक्षण करते जिला जज एवं डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बिजनौर कोर्ट रूम में कुख्यात शाहनवाज की दुस्साहसिक हत्या को लेकर जनपद में भी बुधवार को डीएम-एसएसपी व जिला जज ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। अफसरों ने कोर्ट परिसर में लगे मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा प्वाइंट्स की सुरक्षा को परखा। कचहरी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बिजनौर जनपद में मंगलवार दोपहर कोर्ट रूम में पेशी के दौरान कुख्यात शाहनवाज व उसके साथी जब्बार पर गोलियां बरसा दीं गईं थीं। हमले में शाहनवाज की मौत हो गई थी। कोर्ट रूम में हुई हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव और जिला जज संजय कुमार पचौरी ने कोर्ट-कचहरी परिसर का पैदल भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। अफसर सबसे पहले कोर्ट परिसर में मुख्य गेट पर लगाए गए मेटल डिटेक्टर पर पहुंचे और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से भी सुरक्षा प्रकरण पर जानकारी हासिल की। बाद में अफसरों ने कोर्ट व कचहरी परिसर में लगे सभी 61 सीसीटीवी कैमरों को भी चेक करते हुए कचहरी सुरक्षा में लगे सिविल लाइंस थाना पुलिस के कर्मियों से वार्ता करते हुए उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था ठीक मिलने पर संबंधित कर्मचारियों की हौसलाअफजाई भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed