{"_id":"6001dacd8ebc3e2f84645806","slug":"returning-bus-driver-dies-of-heart-attack-muzaffarnagar-news-mrt520714133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात लेकर लौट रहे बस चालक की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात लेकर लौट रहे बस चालक की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। बरात लेकर लौट रहे बस चालक की हार्ट अटैक से रास्ते में मौत हो गई। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बरातियों को दूसरे वाहनों से रवाना कर दिया।
हरिद्वार के कस्बा रुड़की निवासी युवक की बरात बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के एक मोहल्ले में आई थी। बस को देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव बंदरजूड़ा निवासी बबलू सिंह (35) चला रहा था। बरात की यह बस जब हाईवे पर छपार थाना क्षेत्र में सिसौना के पास पहुंची तभी चालक को चलती बस में अचानक हार्ट अटैक आ गया। हालत बिगड़ते ही चालक ने तत्काल बस की रफ्तार धीमी कर उसे सड़क किनारे खड़ा करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी तत्काल मौत हो गई। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर रुक गई। जिसके चलते बस में सवार बरातियों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक बबलू सिंह को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी बरातियों को दूसरे वाहनों से रुड़की के लिए रवाना कर दिया। इस संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोपी धरा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने 11 जनवरी को गांव सुजड़ू के मोहल्ला खालसा पट्टी निवासी सरताज के घर पर दबिश दी थी। एसआई के अनुसार, मौके पर गोकशी पकड़ी गई थी, जिनमें से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, अन्य आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हुए फक्करशाह चौक निवासी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं।