फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Results come dancing were brilliant

रिजल्ट आते ही झूम उठे मेधावी

Mon, 13 Jul 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Results come dancing were brilliant
होली एंजिंल्स कांवेंट स्कूल में खुशी मनातीं सीबीएसई की मेधावी छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रिजल्ट आते ही झूम उठे मेधावी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई बोर्ड का इंटर का रिजल्ट आते ही मेधावी छात्र-छात्रा झूम उठे। कोरोना के चलते किसी भी स्कूल ने बच्चों को नहीं बुलाया था, लेकिन खुशी ऐसी थी कि बच्चे अपने आप को रोक नहीं पाए। अधिकतम स्कूलों में स्टूडेंट पहुंच गए।
एसडी पब्लिक स्कूल में साइंस वर्ग में अक्षत वर्मा ने 99.2 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान पाया। यहां रीनिशा वर्मा 98.0 प्रतिशत पाकर दूसरे और ख्याति किंगर 97.4 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। कॉमर्स में रिया सिंह पंवार ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान पाया। विवेक अरोरा 97.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और 97 प्रतिशत के साथ अंकित अरोरा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

एमजी पब्लिक स्कूल में कॉमर्स में नमन जैन 98.6 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहे। अंशिका और अर्श गुप्ता 97.6 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर और 96.4 प्रतिशत पाकर शिवम भगत तीसरे स्थान पर रहे। यहां साइंस वर्ग में मानसी 96.6 प्रतिशत अंक के साथ पहले, सारंग राठी 96 प्रतिशत पाकर दूसरे और गीतिका गुप्ता 95.8 प्रतिशत पाकर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली एंजिल्स स्कूल में विज्ञान वर्ग में अनुष्का गर्ग 98.4 प्रतिशत अंक के साथ पहले, आकृति त्यागी 96.2 प्रतिशत लेकर दूसरे और निकिता सिंघल 96 प्रतिशत पाकर तीसरे स्थान पर रही। कॉमर्स में मुस्कान जैन और सुगंधि 97.2 प्रतिशत के साथ पहले, संजीवनी 97 प्रतिशत पाकर दूसरे और खुशी 96.4 प्रतिशत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
शारदेन पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग के छात्र सत्यम रहेजा ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र राशि चौधरी एवं अतिशय गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान और छात्रा मरियम खान ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स वर्ग में छात्र स्मति ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा दिव्यांशी गुप्ता ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, पार्थ अरोरा ने 95 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जीसी पब्लिक स्कूल में साइंस वर्ग में रचित 95.6 प्रतिशत अंक पाकर पहले, कार्तिक जैन 93.6 प्रतिशत दूसरे और 92.2 प्रतिशत के साथ श्रुति जैन तीसरे स्थान पर रही। वाणिज्य वर्ग में 95.2 प्रतिशत अंक के साथ खुशी सैनी प्रथम, 91.4 प्रतिशत पाकर अरूणी दूसरे और 90.6 प्रतिशत पाकर पारित गोयल तीसरे स्थान पर रहे।
हिमालयन पब्लिक स्कूल में साइंस में वंश कुमार 96.4 प्रतिशत पाकर पहले, शिवम राना 94.8 प्रतिशत पाकर दूसरे और विवेक पंवार तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स में मुद्रा, श्रुति गर्ग और निशु गर्ग ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया।
जेवी पब्लिक स्कूल में कॉमर्स में हर्ष सैनी ने 92.4 प्रतिशत अंक पाकर पहला, आकाश पुंडीर ने 89.4 प्रतिशत के साथ दूसरा और रक्षित 84.8 प्रतिशत पाकर तीसरा स्थान पाया। विज्ञान वर्ग में उत्कर्ष गौतम ने 97.8 प्रतिशत पाकर पहला, प्रियांशी त्यागी ने 96.6 प्रतिशत के पाकर दूसरा और 94.2 प्रतिशत के साथ ऐवर्श चौधरी ने तीसरा स्थान पाया।
दीवान पब्लिक स्कूल तितावी में आमीर सिद्दीकी ने 96.6 प्रतिशत अंक पाकर पहला, नगमा ने 88.6 प्रतिशत पाकर दूसरा और विलिश बालियान ने 83.4 प्रतिशत लेकर तीसरा स्थान पाया। वाणिज्य वर्ग में नीलम ने 94 प्रतिशत अंक पाकर पहला, मनु ने 92.4 प्रतिशत पाकर दूसरा और मुस्कान ने 89.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पाया।
राखी पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग में अर्पित बालियान 96 प्रतिशत के साथ पहले, खुशी बालियान 94.8 प्रतिशत के साथ दूसरे, लक्षित त्यागी 93.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में निशा चौधरी 94 प्रतिशत पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर वाणी त्यागी और तीसरे पर वंशिका सैनी रही।
सारस्वत पब्लिक स्कूल में कॉमर्सँ में 93 प्रतिशत पाकर शिखा प्रथम, मेधा 88.2 प्रतिशत दूसरे और विभा 84 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रही। विज्ञान वर्ग में तनु चौधरी, गौरव कुमार और आयुषी गौतम ने क्रमश: स्थान पाया।

देहरादून पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग में 97.6 प्रतिशत पाकर राघव यादव पहले स्थान पर रहे। चार्वी जैन एवं इरा गोयल 96.4 प्रतिशत पाकर दूसरे और शैरी बंसल 96.2 पाकर तीसरे स्थान पर रही। कॉमर्स वर्ग में 94.2 प्रतिशत पाकर पूर्णिमा छाबड़ा पहले, देवांश शर्मा 93 प्रतिशत पाकर दूसरे और हमजा अंसारी 90 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही।

सेल्फी लेती सीबीएसई की मेधावी छात्राएं।

सेल्फी लेती सीबीएसई की मेधावी छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खुशी मनाती जीसी पब्लिक स्कूल के सीबीएसई की मेधावी विद्यार्थी।

खुशी मनाती जीसी पब्लिक स्कूल के सीबीएसई की मेधावी विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

होली एंजिंल्स कांवेंट स्कूल में खुशी मनातीं सीबीएसई की मेधावी छात्राएं।

होली एंजिंल्स कांवेंट स्कूल में खुशी मनातीं सीबीएसई की मेधावी छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed