{"_id":"f0ee96071c7a5cb506483482474420f2","slug":"respect-of-the-wives-of-the-slain-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद पुलिसकर्मियों की पत्नियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पुलिसकर्मियों की पत्नियों का सम्मान
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों की विधवाओं को सम्मानित किया गया। पुलिस ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी केबी सिंह ने शहीदों को भावपूर्ण स्मरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि देकर सलामी दी। शोक परेड का आयोजन किया गया। एसएसपी ने शहीदों की तीन विधवाओं आशा देवी, सुशीला देवी और शर्मिला देवी को शाल ओढ़ाकर और पांच-पांच हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
एसएसपी केबी सिंह ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि जो लोग ड्यूटी पर शहीद हुए हैं, उनके परिजनों के साथ विभाग हर समय खड़ा है। कार्यक्रम में एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता, एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी, आरआई बिजेंद्र यादव सभी सीओ और पूरे जिले से आए एसओ मौजूद रहे।