फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Respect for women is the heritage of our culture'

‘महिलाओं का सम्मान हमारी संस्कृति की विरासत’

Wed, 06 Nov 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
'Respect for women is the heritage of our culture'
मुजफ्फरनगर के ककरौली में आयोजित मजलिस में खिताब फरमाते मौलाना। - फोटो : KHATAULI
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव ककरौली में आयोजित मजलिस में खिताब फरमाते हुए हैदराबाद से पधारे मौलाना आबिद बिलग्रामी साहब किब्ला ने कहा कि देश की उन्नति में महिला समाज की बराबर की भागीदारी है, इनका सम्मान हमारी संस्कृति की विरासत है। इसको संभालकर रखने की जिम्मेदारी आज के युवाओं और युवतियों की है। आतंकवादी किसी का सगा नहीं होता। अफवाहों और कट्टरवाद से अपने आपको और समाज को सुरक्षित रखना ही हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पड़ोसी से बड़ा कोई सगा नहीं होता, इसलिए एक दूसरे के सुख दुख में हमेशा अपनी भागीदारी बनाए रखें। देश की रक्षा के लिए अगर अपनी नस्ले शहीद हो जाए, तो उस पर गर्व करें। जो परिवार अपने युवा बेटे को देश की सीमाओं की हिफाजत के लिए भेजता है, वह दुनिया का सबसे बड़े खुशनसीब लोग होते हैं। शिक्षा के लिए लड़का लड़की में भेदभाव ना करें। आज भारत देश दुनिया में शक्तिशाली देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। यह सब अपने युवाओं की प्रतिभाओं के चलते संभव हो पाया है। जिसका मन मैला होता उसके चरित्र और कर्म भी दागदार हो जाता है। आज के युवाओं को पश्चिम सभ्यताओं से बचाकर रखें। मजलिस के दौरान जानसठ और जौली की अंजुमन ने नोहाखानी की। मौके पर नियाज मेहंदी, फरमान रजा, शाने रजा, डॉ. जिया आलम सहित तमाम मोमनी ककरौली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed