फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Respect for women dedicated to society

समाज को समर्पित महिलाओं का हुआ सम्मान

Wed, 09 Mar 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Respect for women dedicated to society
जानसठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएवी इंटर कालेज में मौजूद शिक्षिकाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
समाज को समर्पित महिलाओं का हुआ सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज के लिए कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई। समर्पित महिला शक्ति ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जैन कन्या डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की। मुख्य अतिथि न्यायिक अधिकारी मंजू शर्मा रही। अध्यक्षता प्राचार्या सीमा जैन ने की। विभाग संयोजक हर्ष हार्दिक व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मुस्कान शर्मा ने संचालन किया।
विज्ञापन

प्रयत्न संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया। समाजसेवी साधना मेहता, संतोष शर्मा को सम्मान दिया गया। चेयरमैन समर्थ प्रकाश ने कहा कि महिलाएं देश की आधी आबादी है, इनका विकास में सहभागी होना जरूरी है। संस्था के अध्यक्ष मुकेश अरोरा ने सभी नारी शक्तियों को बधाई दी। मुकेश अरोरा, असद फारूकी, डॉ विवेक, रिंकू एस गोयल, ईशान अग्रवाल आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के उपलक्ष्य में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ आलोक कुमार गुप्ता ने विचार रखे। कार्यक्रम मे डॉ विभूति अग्रवाल, देवेश गुप्ता ने महिला शक्ति के बारे में बताया। रितू मित्तल, बबली तोमर, पारूल कुमार, हिमांशु गोयल, शक्ति कौशिक, अनुज काकरान, प्रशांत तोमर, अंकुर अग्रवाल, राजीव कुमार, वरुण कुमार, संगीता कौशिक, जितेंद्र कुमार, अजय कुमार, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अनुराग सैनी, अंजना शर्मा, रवि भार्गव आदि उपस्थित रहें।
एसडी ग्लोबल स्कूल में भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डॉ सिद्दार्थ शर्मा महिला शिक्षा पर बल दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने भी विद्यार्थियों की प्रशंसा की। प्रीती गोयल , अनुमलिक, मंजू श्यामा भारती, लाविना गुप्ता, ज्योति , अनुज राठी , दीपावली, शिल्पी, पूजा, श्वेता जैन, सोनिका, वैशाली, रवि, सागर, रूपा, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा का सहयोग रहा ।
नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं वीरांगना पन्नाधाय का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा क्राफ्ट तैयार किए एवं बच्चों की माताओं ने उपस्थित रहकर यह दर्शाया कि विश्व के चहुंमुखी विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है।
एसवीएम योगा एवं हेल्थ साइंसेज कॉलेज में बैलून प्रतियोगिता, क्विज एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्या रावी जैन ने कहा कि महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में जितनी आगे आएगी राष्ट्र उतनी ही तरक्की करेगा। डॉ नेहा शर्मा, डॉ कंचनप्रभा शुक्ला, सीमा गोयल, डॉ सुधा मजुमदार, डॉ अनिता शर्मा, सोनाली, दीपिका शर्मा, रजनी गोयल को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ सुनीता गौड़ एवं समीना परवीन ने किया।
एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान, अलका सिंह जिला मलेरिया अधिकारी ने विचार रखे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक डॉ एसएन चौहान, प्राचार्य डॉ एके गौतम, डीन डॉ पीके पुंडीर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे पंजाब नैशनल बैंक मण्डल कार्यालय पर जैन कन्या डिग्री कालेज की प्राचार्या सीमा जैन को आमंत्रित कर सम्मानित किया। मण्डल प्रमुख विशाल अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मंजू भारती और रितु ने किया । अध्यक्षता पंजाब नैशनल बैंक के मेरठ अंचल प्रमुख सुरिन्द्र पाल सिंह ने की। अंचल प्रमुख ने बैंक की कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जैन कन्या डिग्री कॉलेज को एक आरओ सहित वाटर कूलर देने की घोषणा की। बैंक के एमसीसी प्रमुख प्रभात चंद्रा द्वारा एमएसएमई के क्षेत्र मे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु योजनाओं के बारे में अवगत कराया। गौरव किशोर, अमनदीप कौर, सोनाक्षी, मोनिका, पूनम राजपूत, रूपिंदर कौर, साक्षी, रूपा दास, सोनिया आदि का सहयोग रहा।
महिला दिवस पर रक्तदान शिविर
समर्पित महिला शक्ति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसडी मेडिकल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 52 महिलाओं ने रक्तदान किया, जिनमें से 28 महिलाएं ऐसी थी, जिन्होंने अपने जीवन का प्रथम रक्तदान किया। शिविर संयोजिका राखी ग्रोवर ने बताया महिलाओं के लिए इस प्रकार का रक्तदान शिविर मुजफ्फरनगर में पहली बार आयोजित किया गया है। साक्षी आहूजा ने कहा कि समर्पित महिला शक्ति का यह अभूतपूर्व प्रयास महिलाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा। अंशु भाटिया, मनी पटपटिया, सोनिया लूथरा, नीरू क्वात्रा, मेघा बाठला, शालिनी आनंद, पारुल कुमार, मोनिका सिंघल, शिल्पा किंडरा आदि का सहयोग रहा।

जानसठ । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएवी इंटर कालेज में महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य समुद्र सेन ने कहा कि महिलाएं देश और समाज दोनों के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में प्रवक्ता डॉ मोनिका ने कहा कि महिला दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य है। महिलाओं को हर वो अधिकार प्रदान किए जाए जो एक सामान्य नागरिक को दिए जाते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिल कुमार नगर इकाई के अध्यक्ष सचिन शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ नगर की सामाजिक कार्यकर्ता व गोमती कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्योति बाला सहित अन्य महिलाओं को स्मृति चिन्ह डायरी देकर सम्मानित किया। ।

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित विद्यार्थी।

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

एसवीएम में आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित महिलाएं।

एसवीएम में आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

आइडियल किड्स स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करती शिक्षिकाएं व छा?

आइडियल किड्स स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करती शिक्षिकाएं व छा?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मोरना में सफल उद्यमी महिलाओं को पुरस्कृत करते जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल व  पीएनबी के

मोरना में सफल उद्यमी महिलाओं को पुरस्कृत करते जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल व पीएनबी के- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed