फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resolved to celebrate festivals in a spirit of brotherhood.

Muzaffarnagar News: त्योहारों को भाईचारे से मनाने का लिया संकल्प

Mon, 24 Aug 2026 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Resolved to celebrate festivals in a spirit of brotherhood.
मुजफ्फरनगर। ईद-ए-मिलाद, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह और एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

गणमान्य लोगों से अपील की गई कि वे पूर्व की भांति आगामी त्योहारों को भी शांति और सौहार्द से मनाएं। प्रशासन ने कोई नई परंपरा न डालने और चिह्नित स्थानों से ही जुलूस निकालने के निर्देश दिए। लोगों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों या आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट साझा न करने की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इनमें सफाई, विद्युत आपूर्ति, पीने का पानी और सड़कों की मरम्मत शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, शहर काजी तनवीर आलम, मुफ्ती जुल्फिकार, राकेश त्यागी, सुनील दर्शन, कृष्णगोपाल मित्तल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed