फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reservation chart of area panchayat chief will be released district wise

क्षेत्र पंचायत प्रमुख का जनपदवार जारी होगा आरक्षण चार्ट

Sat, 13 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Reservation chart of area panchayat chief will be released district wise
क्षेत्र पंचायत प्रमुख का जनपदवार जारी होगा आरक्षण चार्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के पास कार्यक्रम आ गया है। प्रधान पद के आरक्षण की सूची एक मार्च को जारी होगी। जिले में 498 प्रधान के पद हैं। इनमें 190 पद पूरी तरह अनारक्षित रहेंगे। 83 पद एससी और 134 प्रधान पद ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा 91 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। एससी के 83 पदों में से 30 महिला और ओबीसी के 134 पदों में से 48 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत प्रमुख का जनपदवार आरक्षण चार्ट जारी होगा।
सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज ने जो कार्यक्रम जारी किया है उसके अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण व आवंटन की कार्यवाही शुरू हो गई है। 15 फरवरी तक जिला पंचायत का आरक्षण व आवंटन निर्गत किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत प्रमुख का जनपदवार आरक्षण चार्ट जारी होगा। विकास खंडवार प्रधानों के पदों का आरक्षण चार्ट तैयार कर जनपदों को 15 फरवरी को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

16 से 17 फरवरी से निदेशालय स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अपर मुख्य अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 18 से 19 फरवरी तक जनपद स्तर पर विकास खंड स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। 20 फरवरी से 01 मार्च तक जनपद स्तर पर आरक्षित ग्राम पंचायत प्रधानों तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों वार्ड के आवंटन का जिला मजिस्ट्रेट प्रस्ताव तैयार करेगी। दो मार्च से तीन मार्च तक सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चार से आठ मार्च तक प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 13 से 14 मार्च को आपत्तियों का जनपद स्तर पर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण व निस्तारण किया जाएगा। 15 मार्च को निदेशालय को सूची भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed