फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resentment among villagers for accused not being arrested

दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 29 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Resentment among villagers for accused not being arrested
शाहपुर। क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की 23 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, शुक्रवार को गांव में पंचायत की गई, जिसमें पीड़ित परिजनों ने गांव से पलायन तक करने की चेतावनी दे दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में पांच मई को देर रात तीन युवकों ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में किशोरी के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन तीनों आरोपी अब तक फरार हैं। इसे लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में पंचायत कर पुलिस कार्रवाई को लेकर असंतोष जाहिर किया। वहीं, पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूमते हुए उन्हें फैसला करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने जल्द ही आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि तीनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की जा चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed