फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reputed top ten including fellow in encounter

मुठभेड़ में साथी समेत दबोचा इनामी टॉप टेन

Fri, 10 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Reputed top ten including fellow in encounter
मुठभेड़ में साथी समेत दबोचा इनामी टॉप टेन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/खतौली। खतौली थाने के टॉप-टेन में शामिल 20 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने साथी समेत मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
खतौली कोतवाली पुलिस शुक्रवार रात क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि इसी दौरान होली चौक के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। इनमें मोहल्ला देवीदास निवासी गौरव उर्फ गोरा और समीर उर्फ मयूर उर्फ सोनू शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

थाने का टॉप-टेन 48 मुकदमे, गिरफ्तारी सामान्य
मुजफ्फरनगर। खतौली थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया गौरव उर्फ गोरा शातिर अपराधी है। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि गोरा पर संगीन धाराओं में 48 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का टॉप-टेन होने के साथ ही 20 हजार का इनामी भी है। पुलिस का यह रवैया चौंकाने वाला है। दरअसल, इनामी गौरव उर्फ गोरा की जिस तरह से गिरफ्तारी की गई है, वह चर्चाओं को जन्म दे रहा है। बड़ा सवाल यही है कि आखिर छोटे-मोटे बदमाशों को मुठभेड़ में गोली से घायल कर जेल भेजने वाली पुलिस आखिर इस शातिर अपराधी को लेकर इतने नरम रूख पर क्यों रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed