फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report on wasting gourd crop

लौकी की फसल बर्बाद करने पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 06 Sep 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Report on wasting gourd crop
लौकी की फसल बर्बाद करने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

रतनपुरी। खेत में लगी लौकी की बेल पर जहरीले कीटनाशक का छिड़काव कर करीब दो लाख रुपये की लौकी की फसल बर्बाद कर दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू की है।

रतनपुरी क्षेत्र के गांव नंगला निवासी जाबिर पुत्र जमील और मुजीब पुत्र हुसैन अहमद ने तहरीर देकर बताया कि उन दोनों ने मिलकर एक खेत में लौकी की फसल बुआई कर रखी है। इस पर फिलहाल लौकी उतर रही है। शनिवार की रात जब वे दोनों अपने खेत पर पहुंचे, तो वहां उन्होंने दो अजनबी व्यक्तियों को रात के अंधेरे में लौकी की बेलों पर कीटनाशक दवाई का स्प्रे करते देखा। उन्होंने टॉर्च की रोशनी में उन दोनों व्यक्तियों की पहचान गांव के ही जाकिर व शाकिर पुत्रगण हारुन के रूप में की। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी मौके पर एकत्र हो गए। जब इन लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी उन्हें गोली मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। रविवार की सुबह जब उन्होंने खेत में जाकर देखा, तो कीटनाशक के तेज प्रभाव के कारण लौकी की संपूर्ण फसल नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित किसानों ने खेत में बर्बाद हुई लौकी की फसल की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है। पीड़ित जाबिर और मुजीब की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed