फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report on tweet forward against Minister of State

राज्यमंत्री के खिलाफ ट्वीट फॉरवर्ड पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Report on tweet forward against Minister of State
राज्यमंत्री के खिलाफ ट्वीट फॉरवर्ड पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुपों में आपत्तिजनक ट्वीट फारवर्ड करने के मामले में पूर्व सभासद ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पूर्व सभासद शिवपुरी निवासी विवेक गर्ग ने तहरीर देकर बताया कि तीन अक्तूबर को वकीलों की चौपाल नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर आर्यन कुमार नामक युवक ने एक आपत्तिजनक ट्वीट को फारवर्ड किया। इसमें राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं थीं, जिससे उसकी भावनाएं आहत हुईं। मामले में आर्यन के साथ ही ग्रुप एडमिन जितेंद्र चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वहीं, पूर्व सभासद द्वारा दूसरी तहरीर देते हुए एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप जय भारत जय भारती पर भी कृष्णा प्रजापति द्वारा इसी आपत्तिजनक ट्वीट करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ ही ग्रुप एडमिन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed