{"_id":"5e1a1b448ebc3e87e021b322","slug":"report-on-54-including-four-nominated-in-attack-on-electrical-team-devband-news-mrt463205091","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत टीम पर हमले में चार नामजद समेत 54 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत टीम पर हमले में चार नामजद समेत 54 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। चेकिंग के दौरान विद्युत निगम की टीम पर हमला करने और अवर अभियंता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद और 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विद्युत निगम के अवर अभियंता अश्वनी कुमार बृहस्पतिवार को जेई अश्वनी कुमार और अरविंद कुमार के साथ मोहल्ला किला पर चेकिंग के लिए गए । आरोप है कि जब वह उपभोक्ता सलीम के निवास पर पहुंचे और मीटर की रीडिंग चेक करने लगे तो सलीम अपने साथी अब्दुल रहमान, शाहनवाज व शाह फैसल समेत 40-50 लोगों को साथ लेकर पहुंचा और चेकिंग का विरोध करने लगा। अश्वनी कुमार का आरोप है कि इस दौरान लोगों ने उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया और चोरी के साक्ष्यों को मोबाइल से डिलीट करने का दबाव बनाने लगे। जब इसका विरोध किया तो सलीम व उसके साथियों ने गाली गलौज कर सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद व 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी दस्तावेज फाड़ने, सरकारी कर्मचारी से अभद्र व्यवहार कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने और मोहल्ले में विद्युत चोरी कराकर निगम को राजस्व क्षति पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने कहा मामले की जांच शुरू कर दी।
किलावासियों को मिला सपा नेता का साथ, निगम अधिकारियों के विरुद्ध दी तहरीर
देवबंद। मोहल्ला किला में चेकिंग के दौरान विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट करने के मामले में शनिवार को मोहल्लेवासियों के समर्थन में पहुंचे पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राणा के बेटे और सपा नेता कार्तिकय राणा ने निगम कर्मचारियों पर जनता को परेशान करने और उनका शोषण करने का आरोप लगाया है। राणा ने कहा यदि निगम अधिकारी दर्ज कराई झूठे रिपोर्ट को वापस नहीं लेते तो उनके खिलाफ आंदोलन शुरू होगा। उधर, मोहल्ले किला वासियों ने कोतवाली में तहरीर देकर विद्युत निगम के अधिकारियों पर रात में 11 बजे बिजली चेकिंग के लिए आने और बिना आवाज दिए घरों में घुसने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने कहा मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद आगे के कार्रवाई होगी।