फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report of murder filed in the case of student's death in Baghra

छात्र की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 02 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Report of murder filed in the case of student's death in Baghra
छात्र की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। बघरा में रविवार रात कक्षा-11 के छात्र हर्षदीप की हादसे में मौत के मामले में पीड़ित पिता ने चार युवकों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने आरोपियों पर हर्षदीप को मारकर वाहन के नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं।

बघरा निवासी कक्षा-11 के छात्र हर्षदीप के साथ रविवार रात ट्यूशन पढ़कर घर लौटते समय कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। छात्र ने बघरा चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी थी, जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। इसके बाद पुलिस चौकी से घर लौटते समय हर्षदीप की संदिग्ध हालात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। छात्र की मौत से गुस्साए परिजन व अन्य लोगों ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम लगाते हुए हर्षदीप के साथ मारपीट करने वाले युवकों पर ही उसे अज्ञात वाहन के नीचे फेंकने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। देर रात प्रशासन द्वारा हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की सहमति जताए जाने पर परिजनों ने जाम खोला था। इसके बाद रात में ही पीड़ित पिता संदीप की तहरीर पर पुलिस ने बघरा निवासी अमित, गौरव, अंकित व नितिन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि आरोपियों में अमित व गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई है। उधर, सोमवार शाम छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा, जिसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed