फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed for attempting to sacrifice a girl

बालिका की बलि देने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Report filed for attempting to sacrifice a girl
- नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। टोना टोटका के फेर में पड़कर बच्चे की चाह में बालिका की बलि देने के लिए बालिका को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया गया है। घर में घुसकर मारपीट का भी आरोप लगाया है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

नई मंडी कोतवाली की गंगा विहार कालोनी निवासी महावीर ने कोर्ट के आदेेेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि गंगा विहार निवासी गुलमाला व उसकी बेटी पूनम, अंजलि, बेटा सोनू और अन्य सीमा, टंढेडा निवासी मुकेश व सरवट निवासी रविंद्र उनके परिवार से रंजिश रखते है। सीमा को कोई संतान नहीं है। इसी के चलते यह टोना टोटका करते रहते है। आरोप है कि छह मई 2022 को पूनम, अंजलि व सीमा ने उसकी छह साल की पौत्री वंशिका को बहका कर अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। उसकी बली देने की कोशिश की। रोने की आवाज सुनकर उसकी पुत्रवधु अंजू और बेटी सोनम ने पहुंच कर वंशिका की जान बचाई। इस घटना का पता चला तो उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना दिया। इससे आक्रोशित आरोपी सोनू ने अपने परिवार के मुकेश व रविंद्र को साथ लेकर घर में घुसकर उन्हें, पुत्र वधु अंजू, बेटी सोनम व शालू पर हमला कर दिया। पुत्रवधु के हाथ में काटा। उन्हें मोहल्ले वालों ने बचाया। तहरीर देने पर कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का सहारा लिया गया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी सुनील सैनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed