फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against three-fourth employees who misbehaved with the teacher

Muzaffarnagar News: शिक्षिका से अभद्रता करने वाले तीन चतुर्थ कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 Feb 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Report filed against three-fourth employees who misbehaved with the teacher
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तीनों कर्मचारियों को हटाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षिका से अभद्रता का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाते हुए तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। काॅलेज प्रशासन ने तीनों को नौकरी से निकाल दिया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड स्थित एक इंजीनियरिंग काॅलेज की एक शिक्षिका (प्रशासनिक अधिकारी) ने तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। बताया कि वह कॉलेज का निरीक्षण करने जा रही थी। इसी दौरान कर्मचारी जोगेंद्र, प्रदीप सैनी और संदीप सैनी ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। उन्हें कमरे में खींच कर गलत हरकत की। शोर मचाने पर काॅलेज में मौजूद अन्य लोग उधर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। जाते समय तीनों आरोपी उसे धमकी देकर गए। पीडि़ता ने इस बारे में काॅलेज प्रशासन को अवगत कराया। साथ ही नई मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। उधर, कॉलेज डायरेक्टर एसएन चौहान ने बताया कि तीनों आरोपियों को नौकरी से निकाल दिया गया हैं। मामला पुलिस में दर्ज कराया गया हैं। पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed