फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against the teenager in the case of kidnapping

अगवा करने के मामले में किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Mar 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Report filed against the teenager in the case of kidnapping
अगवा करने के मामले में किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। करीब डेढ़ माह पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुए एक ही गांव के किशोर और विवाहिता को पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली में एक साथ रहते हुए बरामद कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में महिला को अगवा करने के मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट को अपहरण करने के मामले में तरमीम कर ली है।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर 11 फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ किशोर के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी गांव से 11 फरवरी को एक विवाहिता भी लापता हुई, जिसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान किशोर व विवाहिता के बीच प्रेम-संबंध होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली के दिलशाद गार्डन से दोनों को एक कमरे में रहते हुए बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने बिना जांच के ही किशोर को बालिग मानकर उसके खिलाफ विवाहिता की गुमशुदगी को अपहरण के मुकदमे में तरमीम कर किशोर को हिरासत में ले लिया। उधर, विवाहिता का मेडिकल व कोर्ट में बयान कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किशोर के परिजनों ने अब इस मामले में एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि बरामद महिला के बयान के आधार पर किशोर के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपहरण में एक अन्य युवक भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है। बुधवार को किशोर के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर के परिजनों का कहना है कि शैक्षणिक दस्तावेजों में लड़के की उम्र 16 अप्रैल 2003 है, जिसके चलते वह नाबालिग है। नाबालिग के अपहरण में बालिग महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए, लेकिन पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ ही महिला के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed