{"_id":"607737fe8ebc3ec89440e583","slug":"report-filed-against-the-state-general-secretary-of-bku-tomar-muzaffarnagar-news-mrt5345002177","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू तोमर के प्रदेश महासचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू तोमर के प्रदेश महासचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू तोमर के प्रदेश महासचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर/भोपा। गांव सीकरी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आयोजित बैठक में दरोगा की कुर्सी में लात मारकर उनसे दुर्व्यवहार करने के आरोपी भाकियू तोमर के प्रदेश महासचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी भाकियू नेता हत्थे नहीं चढ़ा।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी व इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने मंगलवार को गांव सीकरी में शांति समिति की बैठक आयोजित की थी। इसमें भाकियू तोमर के प्रदेश महासचिव साजिद हसन भी मौजूद थे। आरोप है कि बैठक के दौरान किसान नेता साजिद हसन ने वहां मौजूद एक दरोगा के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके साथ ही आरोपी ने एक अफसर की कुर्सी में लात मारते हुए उनके प्रति आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया। इस घटना को किसी ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने भोपा पुलिस को आरोपी किसान नेता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने आरोपी भाकियू तोमर के प्रदेश महासचिव साजिद हसन व एक अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।