फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Remove blood loss with nutritious food

पौष्टिक भोजन से दूर करें खून की कमी

Sat, 04 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Remove blood loss with nutritious food
पौष्टिक भोजन से दूर करें खून की कमी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित सर्वधर्म गुरु सम्मेलन में एनीमिया और उससे बचाव के तरीके बताए गए। खून की कमी को दूर करने के लिए पोषक आहार लेने पर जोर दिया गया। धर्म गुरुओं से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

सीएमओ कार्यालय में आयोजित सर्वधर्म गुरु सम्मेलन में सीएमओ डा. पीके चोपड़ा ने कहा कि एनीमिया एक सामान्य परिस्थिति है, जिसमें लाल रक्त कणों की संख्या अथवा उनके ऑक्सीजन वहन करने की क्षमता शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करने में अपर्याप्त हो जाती है। एनीमिया की स्थिति एवं इसकी गंभीरता के कारण थकान, कमजोरी, चक्कर आना, संज्ञानात्मक विकास में मंदता और मृत्युदर में वृद्धि के रूप में सामने आती है। इसका प्रमुख कारण बच्चों एवं महिलाओं में आयरन की कमी है। एसीएमओ डा. वीके सिंह ने बताया कि एनीमिया की रोकथाम को नियमित आयरन फोलिक एसिड गोली या सिरप आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दिया जाता है। 05 से 19 वर्ष के बच्चों को गुलाबी गोली व किशोर-किशोरियों को साप्ताहिक नीली आयरन की गोली स्कूल अथवा आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाती है। वर्ष में दो बार कृमिनाशक दवा लेना अनिवार्य है। गर्भवती महिलाएं एवं किशोर-किशोरियां एनीमिया की जांच कराएं और डॉक्टर की सलाहनुसार उपचार कराएं। आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे हरी सब्जियां, अंकुरित दालें, बाजरा, गुड़, चना, तिल आदि के साथ विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थ नींबू, आंवला, अमरूद आदि का अधिक सेवन करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। सम्मेलन में मौलाना मोहम्मद हुसैनी, गौहर सिद्दीकी, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद सदाकत काजिम, आर्ट ऑफ लिविंग से सोनिया लूथरा, मोहम्मद इसरार खान, नावेद आजम जैदी, पतंजलि से नीलम चौधरी, मौलाना ताहिर कासमी, सोहनवीर देवी, आसिफ हुसैनी, अमित कुमार परमधाम न्यास आदि ने विचार रखे। सम्मेलन में एसीएमओ डा. शरण सिंह, डा. एसके अग्रवाल, डा. घनश्याम, डीएचईआईओ पुष्पा रानी, डा. गीतांजलि वर्मा डिप्टी डीएचईआईओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed