{"_id":"63012c822c311606045e126c","slug":"remembering-rajiv-who-strengthened-democracy-in-villages-muzaffarnagar-news-mrt6018147170","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में लोकतंत्र को मजबूत करने वाले राजीव को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में लोकतंत्र को मजबूत करने वाले राजीव को याद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके जन्म दिन पर याद किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में कंप्यूटर की शुरूआत राजीव गांधी ने ही की थी।
भगत सिंह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। देश में संचार क्रांति के जनक और पंचायत राज व्यवस्था को लागू करने वाले राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के विकास के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। उन्होंने देश के युवाओं को मताधिकार में आयु सीमा में छूट करते हुए 21 साल से घटाकर 18 साल किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में गांव स्तर तक पंचायत व्यवस्था को लागू के लिए पंचायत राज व्यवस्था को अमली जामा पहनाया। देश में संचार व्यवस्था को भी नये आयाम दिए। वक्ताओं में महफूज राणा, लियाकत अली, देवेंद्र कश्यप, धीरज महेश्वरी, हर्षवर्द्धन त्यागी और रेहाना बेगम ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यों को याद किया। शहर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ ने कमला नेहरू वाटिका में पौधारोपण किया। जहां आम, अमरूद, गुड़हल और गुलाब के पौधे रोपित किए।