{"_id":"572ceb9b4f1c1b44265cd579","slug":"remains-tense-vigilant-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव बरकरार, पुलिस मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव बरकरार, पुलिस मुस्तैद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 07 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
hangama
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर खतौली में मामूली बात को लेकर दोनों समुदायों के बीच हुए बवाल के बाद भी तनातनी का माहौल है। एक पक्ष से घायल युवक के भाई ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है
जबकि दूसरे पक्ष ने भी 38 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने भी 21 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
बृहस्पतिवार रात आठ बजे मोहल्ला सराफान निवासी पूर्व सभासद जाहिद के बेटे शावेज की ई-रिक्शा की साइड मोहल्ला देवीदास के रहने वाले वाल्मीकि युवक को लग गई थी।
साइड लगने के विवाद पर मोहल्ला सराफान और देवीदास के रहने वाले दोनों संप्रदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग, पथराव होने से नगर के हालात बिगड़ गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बलवाइयों को रोकने का प्रयास किया तो दरोगा विक्रम भाटी सहित दो-तीन पुलिसकर्मी भी लहूलुहान हो गए थे। डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी केबी सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया था।
इस दौरान बलवाइयों ने मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी शादाब को मारपीट कर घायल कर दिया था। मोहल्ला देवीदास और सराफान में रहने दोनों संप्रदायों के लोगों के बीच अभी भी तनातनी बनी हुई है।
शुक्रवार सुबह एसपी देहात राकेश कुमार जौली और एसपी सिटी संतोष मिश्रा ने दोनों मोहल्लों में पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। वहीं, घायल शादाब के भाई नवाब ने आकाश, गौरा, राजू, विवेक, गोविंदा, जीतू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
वाल्मीकि समाज के विनोद पुत्र ओमप्रकाश ने 38 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अभी तक इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने अपनी ओर से दोनों पक्षों से 21 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गोली लगने से घायल चुन्नी देवी पत्नी प्रेमचंद ने पूर्व सभासद जाहिद सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तनाव को मद्देनजर दोनों मोहल्लों में भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात है। फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
वहीं, खतौली में बवाल पर सियासी दलों के नेताओं ने राजनीति रोटी सेंकनी शुरू कर दी है। भाजपा, सपा और बसपा नेता नगर में पहुंचे।