फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Remains of cows in village Jadhav

गौवंश के अवशेष मिलने पर लोगों का हंगामा

Mon, 16 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Remains of cows in village Jadhav
मोरना। गांव जड़वड़ एवं कासमपुर मार्ग पर संतों की कुटिया के निकट खेत में गौवंश के अवशेष मिलने से लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने गौवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक से परीक्षण कराकर बिसरा जांच को भेजे जाने की बात कही। गांव में हिंदू सगंठनों ने पहुंचकर मामले का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव जड़वड़ से गांव कासमपुर खोला की ओर जंगल से होकर जाने वाले रास्ते पर बनी कुटी पर साधु संत साधना करते चले आ रहे हैं। हाल ही में स्वामी मनुदास महाराज सर्दी अधिक होने पर प्रतिदिन शाम को जड़वड़ गांव में चले आते हैं। रविवार सुबह कुटी के निकट जोगेंद्र अपने खेतों पर पहुंचा, तो उसने अपने खेतों में गौवंश के अवशेष पड़े देखे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अवशेष कब्जे में ले लिए। पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर ललित को मौके पर बुलाकर अवशेषों की जांच कराकर बिसरा जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस मामले में जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह, संघ सदस्य हरेंद्र, विपिन, ब्रजपाल, तेजपाल, होशराम, धनवीर, नवीन, मिनिस्टर, प्रमोद, पंकज, मोनी, तुषार, राजकुमार, सचिन, नितिन ने गौवंश अवशेषों को देखकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह, कांस्टेबल हर्ष त्यागी, नितिन, अशफाक, सदीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर खेत मालिक से जानकारी की। ग्रामीणों ने तहरीर देकर मामले का खुलासा कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ककरौली थाना प्रभारी विजय बहादुर यादव ने बताया कि गांव जड़वड़ के खेतों में मिले अवशेषों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट से पता चलेगा अवशेष किस जानवर के
पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर ललित ने बताया कि मौके पर जाकर अवशेषों की जांच पड़ताल की गई है। यह अवशेष गोवंश, भैंस अथवा किसी अन्य जानवर के हैं। यह तो जांच रिपोर्ट के आने के बाद पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed